तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गई है। उक्त निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करने के मद्देनजर प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर जिलाधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गई और शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर आवश्यक निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा दिया गया। निर्वाचक सूची से संबंधित ऑफलाइन / ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निष्पादन दो दिन के अंदर करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया।

सभी मतदान केंद्रों पर आम निर्वाचकों और पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों के लिए ए एम एफ (एसियौरड मिनिमम फैसिलिटी )से संबंधित यथा-शौचालय,पेय जल,शेड,रैम्प ,विद्युत इत्यादि की सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन के प्रत्येक स्तर पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्गत कोविड-19 से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश का अनुपालन अनिवार्य रूप से करावें। सभी मतदान केंद्रों का प्रॉपर सैनिटाइजेशन करवाना सुनिश्चित किया जाय। सैनिटाइजर एवं मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करवाना सुनिश्चित करेंगे।

बैलट बॉक्स की वायलिंग तथा ग्रीसिंग वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में करवाना सुनिश्चित करेंगे। राजनीतिक दलों के साथ बैठक करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में भी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आम निर्वाचन में दिए गए गाइडलाइन के आलोक में ही किया जाएगा। कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई करें।

पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करें। वाहन की रिक्वायरमेंट्स जिला वाहन कोषांग द्वारा पूरा किया जाएगा। उक्त निर्वाचन के संबंध में उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित वरीय और कनीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दें। पीसीसीपी की ट्रेनिंग गंभीरता से करवाएंगे।

इसके अतिरिक्त नामांकन से संबंधित तथा मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर को दिया गया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षक निर्वाचन एवं स्नातक निर्वाचन से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

नामांकन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी यानी 28 सितंबर से नामांकन प्रारम्भ होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर होगी जबकि 6 अक्टूबर को स्क्रुटनी किया जाएगा ।अभ्यर्थी के नाम वापस लेने की तिथि 8 अक्टूबर होगी जबकि 22 अक्टूबर को मतदान संपन्न होगा। मतदान 8:00 बजे सुबह से 5:00 शाम तक होगा।12 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD