जातिगत जनगणना के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एक ऐसा मुद्दा है, जहां पर आरजेडी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ खड़े नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जोर शोर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठा दी है और उनकी इस मांग का अब आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने भी समर्थन किया है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. केंद्र और बिहार में अब तो डबल इंजन की सरकार है. मैं मांग करता हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज दोनों मिलना चाहिए.

वहीं तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार को बर्बाद करना चाहती है और इसी वजह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है.

पहले भी की थी मांग, पर खारिज कर दी गई थी

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब देश में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार थी तो उस दौरान उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की थी, मगर उस वक्त प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के कहने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को खारिज कर दिया था.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

तेज प्रताप ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लोग आरजेडी के 15 साल के शासनकाल को जंगलराज कहते हैं, मगर आज हालात ऐसे हो गए हैं कि नीतीश कुमार के शासनकाल में महाजंगलराज आ गया है.

Source : Aaj Tak

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *