बिहार विधानसभा चुनाव में आज से तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तमाम नेता नामांकन कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी हसनपुर सीट से अपना नामांकन करा रहे हैं. इस मौके पर तेज प्रताप के साथ उनके छोटे भाई और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी पहुंचे.

तेज प्रताप यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा, ”बिहार के भावी मुख्यमंत्री भाई तेजस्वी यादव (अर्जुन) को साथ लेकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कराने के लिए पहुंच चुका हूं.”

हसनपुर सीट समस्तीपुर जिले में आती है. तेज प्रताप पिछली बार महुआ सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल गई है. एनडीए में ये सीट जेडीयू के खाते में गई है. जेडीयू के टिकट पर राजकुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं. राजकुमार मौजूदा विधायक भी हैं.

 

Input: Aaj Tak

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD