4:32 में शुरू सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस वर्ता में महागठबंधन को आधे घंटे के भीतर ही विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने मंच छोड़ने की घोषणा कर दी है। बाहर निकलने के मुकेश सहनी लगातार अपने बयानों से तेजस्वी यादव पर हमला कर रहे हैं।

राजद अपने 144 सीटों में से विकाशसील इंसान पार्टी को सीट देने की बात हुई, जो मुकेश सहनी को नागवार गुजरी। अब वह अपने बयानों में तेजस्वी यादव पर धोखा देने के साथ-साथ यह आरोप लगाया है, कि वह बिहार के युवाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। सहनी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौर से तेजस्वी यादव उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे और जब शनिवार को एक बार फिर उन्होंने पीठ में खंजर घोपा तो उन्होंने विद्रोह कर दिया।

गठबंधन से अलग होने के बाद तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच भी दरार डालने का प्रयास भी कर रहे हैं, मुकेश सहनी का कहना है, कि तेजस्वी यादव इतने मतलबी हैं कि वह अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की भी तरक्की नहीं देख सकते। सहनी ने कहा कि तेज प्रताप यादव कल बेहोश नहीं हुए थे, बल्कि वह अपने मन मुताबिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट को लेकर नाराज थे। वह प्रेस वार्ता में नहीं आ रहे थे और इसीलिए यह पूरा ड्रामा हुआ। सहनी ने कहा कि तेज प्रताप यादव एक अच्छे इंसान हैं जबकि तेजस्वी उतने ही मतलबी।

मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर खुलासा किया कि उनसे सारी बातचीत होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता में अलग बयान दिया। मुकेश सहनी ने पोल खोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें कांग्रेस के ऊपर हमला बोलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने केवल अपने प्रवक्ताओं को आगे किया। महागठबंधन में हुए पूरे खेल को मुकेश सहनी सामने लेकर आए हैं और पर्दे के पीछे हुआ पूरा खेल अब सबके सामने है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD