PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारी मजदूरों और कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को घर वापस लाने के मुद्दे पर बार-बार बिहार सरकार की खिंचाई की। अब श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के बाद जेडीयू को तेजस्वी यादव की खिंचाई का मौका मिला है। जेडीयू प्रवक्ता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने इस मौके को बिना गवाएं तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि —

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बिहार से लगातार बाहर रहने पर तंज कसते हुए कहा है कि अब आपको घर वापसी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।अंतर्राज्यीय पास की व्यवस्था थी तब आप नहीं आए अब तो अंतर्राज्यीय ट्रेन चल पड़ी है अब तो आ जाइए। वहीं उन्होनें कहा कि बिहार वापस आइए और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 21 दिनों का क्वारेंटाइन कीजिए।

tejaswi yadav with neeraj kumar - Bihar news in Hindi

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावर हैं लेकिन कोरोना संकट के दौरान वे एक बार भी बिहार में नजर नहीं आए हैं। दरअसल वे बिहार से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली मे प्रवास कर रहे हैं और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बिहार नहीं आ रहे हैं।

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD