बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा तेजी से बढ़ता चला जा रहा है. सूबे में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 1579 पहुंच चुकी है. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. साथ ही साथ उन्होनें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को भी आड़े हाथों लिया है.

mask-up-bihar-muzaffarpur-now

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि तमाम दावों के बावजूद बिहार में कोरोना जांच पूरे देश में सबसे कम क्यों? 15 वर्षीय सरकार बताये आख़िर विफलता का क्या कारण है?अगर जांच किट नहीं हैं तो सरकारी विफलता है और अगर उपलब्धता के बावजूद जांच नहीं हो रही तो सबसे बड़ी विफलता है।नीतीश कुमार जी। स्वास्थ्यमंत्री कहां गायब है?

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मानें तो सैम्पल जांच में तेजी लाने का प्रयास जरूर किया जा रहा है लेकिन फिलहाल जरूरत के हिसाब से जांच मशीनें उपलब्ध नहीं है. उन्होंने माना कि अगले 8 दिनों में 6 लाख से ज्यादा प्रवासी बिहारी बिहार पहुंचने वाले हैं जो कि राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD