जन अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। नाम लिए बिना पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिहार में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। उन्होंने कहा कि जिनका दल यह कहता है कि शराब पीने वालों को पार्टी से निकाल दिया जाएगा उन्हें अपने नेताओं का ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। पप्पू ने कहा कि अगर नेताओं के खून की जांच की जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि विपक्षी दल के घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार शराब का सेवन करते हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पर रायशुमारी होनी चाहिए। सरकार बिहार की जनता से एकबार जनमत संग्रह करा कानून की समीक्षा करे। अगर शराबबंदी जनता के लिए फायदे के लिए है तो एक बार लोगों से राय भी ली जानी चाहिए। पप्पू ने कहा कि बिहार में शराब को छोड़ दूसरी किसी चीज की चर्चा तक नहीं हो रही। महंगाई अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पक्ष और विपक्ष ने गायब कर दिए हैं। बिहार के प्रमुख विपक्ष के नेता शराबबंदी पर उलूल जुलूल बयान देते हैं।

विपक्षी दल के 70 प्रतिशत लोग पीते हैं शराब

पटना में शादी के दौरान पुलिसिया जांच की निंदा करते हुए पप्पू ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर लूट मची है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी से पहले बिहार के मंत्री और विधायकों समेत सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को शराब को लेकर संकल्प दिलाने की जरूरत है। पप्पू ने कहा कि मैं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को चुनौती देते हुए कहता हूं कि अपनी पार्टी के नेताओं का ब्लड टेस्ट कराएं। पता चलेगा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ही सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। पप्पू ने कहा कि विपक्षी दल के 70 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं।

Source : Dainik Jagran

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *