पटना. उपेंद्र कुशवाहा (Upendra kushwaha) की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) महागठबंधन से अलग होने का फैसला कर सकती है. इस बात को लेकर पटना में राष्ट्रीय और बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक भी बुलाई गई है. इस बैठक में सभी ज़िलाध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं. इसमें कुशवाहा प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात और महागठबंधन (Grand Alliance) में पार्टी की स्थिति से पार्टी नेताओं को अवगत कराएंगे. इस बीच कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि उनकी घर वापसी भी हो सकती है. कहा जा रहा है कि कुशवाहा का महागठबंधन से मोह भंग हो चुका है और वह एनडीए में शामिल हो सकते हैं.

बीजेपी-जेडीयू नेताओं से हो चुकी है मुलाकात!
सूत्रों से खबर यह भी है कि कुशवाहा समेत पार्टी के आला नेता जेडीयू-बीजेपी (JDU-BJP) के संपर्क में भी हैं. खबर ये भी सामने आई है कि पिछले दिनों जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई है और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओ के साथ भी मीटिंग हुई है. ऐसे में बिहार के सियासी गलियारों में उनकी एनडीए में वापसी की संभावना पर हो चर्चा हो रही है.

चिराग पासवान के फैसले का हो रहा है इंतजार!
सूत्रों से यह खबर भी आ रही है कि अगर चिराग पासवान एनडीए से बाहर जाने का फैसला करते हैं तो कुशवाहा की राह ज्यादा आसान हो जाएगी. इस बीच खबर ये भी है कि जदयू खेमे से उपेन्द्र कुशवाहा ने बातचीत भी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी सीएम नीतीश कुमार के इशारे के इंतजार हो रहा है. खबर ये भी है कि जदयू ने अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है, क्योंकि वह चिराग पासवान के फैसले का इंतजार कर रही है.

Bihar: Upendra Kushwaha wrote a letter to Nitish, suggested to provide immediate relief | बिहार : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को लिखा पत्र, तत्काल राहत पहुंचाने के दिए सुझाव - दैनिक ...

बीजेपी-जेडीयू ने कुशवाहा पर कही यह बात
इस बीच, बीजेपी प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा है कि आरजेडी अपने सहयोगियों को जलील कर रही है. उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी को सैंडविच बनाकर रखा है और आरजेडी-कांग्रेस टॉस-टॉस खेल रही है. उपेन्द्र कुशवाहा को एनडीए में मंत्री रहने के दिन याद होंगे. अब उन्हीं को फैसला लेना है कहां जाएंगे.

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का अहंकार सातवें आसमान पर है और आरजेडी में किसी को सम्मान नहीं मिलता. जो भी स्वाभिमानी है वो राजद में नहीं रहेगा. पहले मांझी गए अब कुशवाहा जा रहे हैं. कुशवाहा कहां आना या जाना चाहते हैं उनका फैसला होगा.

आरजेडी ने बिखराव की बात से किया इनकार
उपेन्द्र कुशवाहा पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है. गठबंधन का दायरा और बढ़ रहा है. घमासान एनडीए में मचा हुआ है. चिराग पासवान लागातर सवाल खड़े कर रहे हैं. हमारी चिंता छोड़ अपनी चिंता करे एनडीए.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD