दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था में विभिन्न भाषाओं के जानकार जवानों की तैनाती होगी। इनमें मैथिली के अलावा अंग्रेजी और हिंदी भाषियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सूबे की 19 बटालियनों से इन मानकों के अनुरूप जवानों का चयन कर उनके नाम मांगे गए हैं। बिहार सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल के डीआइजी क्षत्रनील ङ्क्षसह ने सभी संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि वैसे जवानों का चयन किया जाए, जिनमें भाषा दक्षता, शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान ठीक हो। नाम मिलने के बाद जवानों को सिविल एविएशन संबंधी ट्रेङ्क्षनग कराई जाएगी। वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा में बिहार सैन्य पुलिस के 75 जवान तैनात हैं। सभी को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

विशेषज्ञता के लिए हो रही पहल

क्षत्रनील सिंह बताते हैं कि जवानों की तैनाती बेसिक ट्रेनिंग के बाद ही होती है। इस बार विशेष करने की योजना है, ताकि एयरपोर्ट पर तैनात किए जानेवाले जवानों के साथ भाषा के स्तर पर कोई समस्या न आए। वे एयरपोर्ट पर आनेवाले लोगों की भाषा और बोली को समझ सकें। इससे सुरक्षा ढांचा और मजबूत होगा।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD