सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के गोगौल गांव में आपसी विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद कमतौल और सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। हत्या की खबर बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। घटना सोमवार देर रात की है।

मृतका की पहचान स्वर्गीय नंदकिशोर यादव के पत्नी इंदु देवी(50) वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका की पांच बेटा और एक बेटी भी हैं। पड़ोस के महेश यादव से कल से विवाद हो रहा था। इधर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूर्व से दोनों परिवार के बीच भूमि विवाद चल रहा था ।शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। आवेदन मिलने पर दोषि के विरुद्ध 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाएंगी।

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD