सूबे के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है। इस बार बाढ़ में डूबकर होनेवाली मवेशियों की मौत पर पशुपालन विभाग पशुपालकों को मुआवजा देगा। इसके लिए पशुपालकों को विभाग की साइट पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन व पशु की तस्वीर सहित अन्य जरूरी कागजात जमा कराने के बाद पशुपालकों को सरकार आपदा के तहत 35 हजार की मदद देगी। इस सिलसिले में विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। पशुपालकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। वो सोमवार को अपने गृह जिले दरभंगा के दौरे पर थे।

इस दौरान उन्होंने जिले में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। हनुमाननगर में बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मंत्री ने बात की। उनकी तमाम समस्याओं को जानने के बाद उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व दरभंगा सदर के एसडीओ से बात की। अबतक बाढ़ पीड़ितों को दी गई सहायता की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को कहा कि किसी भी स्थिति में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत व तमाम तरह की सुविधाएं ससमय सरकारी प्रावधान के तहत उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि पशुपालन व मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी सतत निगरानी करते रहने को कहा गया है। बाढ़ में मवेशियों की मौत के अलावा बाढ़ में मछुआरों के जाल फटने और नाव टूटने पर भी सरकारी मदद मिलेगी। इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। कहा गया है कि सरकार की ओर से दी जानेवाली सुविधाओं के बारे में अधिकारी लगातार लोगों को जागरूक करें। ताकि लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *