दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट ने तीन और शहरों के लिए बुक‍िंग शुरू कर दी है। स्पाइसजेट की आधिकारिक साइट पर इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि दरभंगा-अहमदाबाद के लिए 11 जनवरी से और  दरभंगा से हैदराबाद और पुणे के लिए 18 जनवरी सीधी उड़ान की बुक‍िंग शुरू की गई है। बता दें कि 8 नवंबर को दरभंगा स्थित हवाई अड्डे से सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की गई थी। पहले दिन से ही दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू है। इससे लाेगोंं को राहत म‍िली है।

  • उड़ान की समय-सारणी

. अहमदाबाद- दरभंगा

प्रस्थान 9.55 बजे और आगमन 12.15 बजे

. दरभंगा- अहमदाबाद

प्रस्थान 12.45 बजे और आगमन 15.5 बजे

. पुणे- दरभंगा

प्रस्थान 13.25 बजे  आगमन 16 बजे

. दरभंगा- पुणे

प्रस्थान 10.20 बजे आर आगमन 12.45 बजे

. हैदराबाद- दरभंगा

प्रस्थान  7.35 बजे  और आगमन 9.40 बजे

. दरभंगा- हैदराबाद

प्रस्थान 16.40 बजे और आगमन 18.50 बजे निर्धारित किया गया है।

  • दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान की कहानी

15 जून-2016 उड़ान योजना स्वीकृत।

24 अगस्त-2017- निविदा का दूसरा चरण शुरू।

24 जनवरी 2018- स्पाइस जेट को तीन हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति।

24 दिसंबर 2018- तत्कालीन नागरिक उडययन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला।

06 मार्च 2019- स्पाइस जेट ने टिकट बुक‍िंग की तारीख बताई।

30 अप्रैल 2019- स्पाइस जेट ने अधूरे काम की वजह से बुक‍िंग रोकी।

11 मई 2020- नागरिक उडययन मंत्री ने ट््िवट कर दी जानकारी अक्टूबर 2020 तक पूरा होगा काम।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD