कोरोना काल (Corona Period) में न्यू कमर श्रुति राव (Shruti Rao) को आप भूले नहीं होंगे. ये दिल्ली पुलिस (DElhi Police) के लिए काम की थीं. दिल्ली पुलिस ने लोगों को अवेयर करने के लिए श्रुति की आवाज का इस्तेमाल किया था. भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) के साथ काम कर चुकी हैं और अब दिनेशलाल यादव (Dineshlal Yadav) के साथ ठुमके (Dance) लगाएंगी.

दरअसल, भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के तेजी से बढ़ते ग्राफ के बीच नई प्रतिभाओं का झुकाव भी इस ओर हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है, जिसके बाद एक से एक नए चेहरे इंडस्ट्री (Industry) में न सिर्फ नज़र आने लगे हैं. साथ ही वे यहां खुद को साबित भी कर रहे हैं. इसी प्रतिभाओं की लिस्ट में श्रुति राव भी शामिल हैं. श्रुति ने सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ में बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. अब वे जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ फ़िल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं.

श्रुति राव यूं तो इंडस्ट्री की नई पौध हैं, लेकिन उनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हैं. ये दिल्ली के लोग भी बखूबी जानते हैं, जो लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे थे या वहां रह रहे थे. तब वैश्विक महामारी कोरोना के वक़्त लॉक डाउन में दिल्ली पुलिस उनकी आवाज का इस्तेमाल लोगों को जागरूक करने के लिए कर रही थी, जिसके लिए बाद में उन्हें सर्टिफिकेट भी मिला. यह इस बात का प्रमाण है कि वे अभिनय के साथ-साथ खूबसूरत आवाज की भी धनी हैं. ये पूर्व में जागरण, अलबम और गाने भी कर चुकी हैं.
श्रुति कहती हैं, मैं काफी भाग्यशाली हूं जो करियर के स्टार्ट में खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसी दिग्गज अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं. इसका क्रेडिट प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा और अनिता शर्मा को जाता है. कहती हैं, निर्माता प्रदीप के शर्मा हुनरमंद कलाकारों को खूब मौका देते हैं.
Input: Live Cities







