टमाटर का दाम करने को कहा तो सब्जी विक्रेता ने सेना के जवान पर हमला बोल दिया। नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर सब्जी विक्रेताओं ने जवान संजीव कुमार व उनकी पत्नी पर रॉड से हमला किया। इस संबंध में जेल रोड निवासी संजीव कुमार ने नगर थाना पहुंचकर हमला करने वाले सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

biology-by-tarun-sir

जवान ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मैं पत्नी के साथ कल्याणी चौक पर सब्जी की खरीदारी कर रहा था। इस दौरान टमाटर की कीमत को लेकर सब्जी विक्रेता से बकझक हो गई। इसके बाद विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर रॉड से हमला कर दिया। इससे सिर और हाथ पर चोट लगी है। किसी तरह पत्नी के साथ अपनी बाइक लेकर चौक से भागा।

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में कार्यरत जवान ने बताया कि टमाटर की कीमत कम करने की मांग करने पर विक्रेता भड़क गए और मारपीट करने लगे। शिकायत के बाद मौके पर नगर थाना के दारोगा रमेश कुमार मिश्र ने कल्याणी चौक पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को देखकर आरोपी विक्रेता फरार हो गए।

सदर थाना के दीघरा रामपुर साह में बकाया मांगने पर निजी कंपनी के एमडी के साथ मारपीट की गई। आरोपित द्वारा जान से मार देने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में कंपनी के एमडी शाहिद अहमद ने सोमवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें राकेश कुमार मिश्रा को आरोपित किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिघरा रामपुर में उनकी कंपनी का प्रोजेक्ट है। इसी में राकेश भी फ्लैट लेकर रहते हैं। इनके यहां कंपनी का डेवलपमेंट चार्ज व बिजली पानी का करीब एक लाख 16 हजार पांच सौ रुपये बकाया है। बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा। बीते सप्ताह वे जब दिघरा अपने प्रोजेक्ट पर गए तो वहां पर राकेश से उनकी मुलाकात हुई। उनसे रुपये की मांग की तो उनके साथ मारपीट की गई।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *