देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर तेजी आई है। उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार ने तो डरा दिया है। देश के 125 जिलों में कोरोना केस पिछले 15 दिनों में डबल हो गए हैं। कुछ जिलों में तो 200 से 500 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को बताया कि 70 जिलों में कोरोना केसों में 150 फीसदी से अधिक की तेजी आई है तो 55 जिलों में 100 से 150 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। देश के किन राज्यों के किन जिलों में संक्रमण की रफ्तार खतरनाक है।

पंजाब: पंजाब के रूपनगर (256%), अमृतसर (123%), मोगा (100%), शहीद भगत सिंह नगर (51%), कपूरथला (51%) में कोरोना केस सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं।

हरियाणा: हरियाणा में सबसे खतरनाक रफ्तार यमुनानगर में है जहां 300 फीसदी की रफ्तार से कोरोना केस बढ़ रहे हैं। करनाल में 245 फीसदी का उछाल आया है तो फरीदाबाद में 225 फीसदी, पंचकूला में 215 फीसदी की तेजी आई है। कैथल में (180%), कुरुक्षेत्र (158%), अंबाला (121%) फीसदी की तेजी दिखी है। गुरुग्राम में भी पिछले 15 दिनों में केस तेजी से बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल, एनसीआर में भी हो सकता है विस्फोट
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि एक्टिव केसों में 60 फीसदी अकेले महाराष्ट्र में हैं और यहां पॉजिटिविटी रेट 16 पर्सेंट हो गई है। वहीं पंजाब में यह दर 6.8 फीसदी है। जबकि राष्ट्रीय औसत 5 फीसदी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 400 से अधिक केस आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1 पर्सेंट से कम है, लेकिन इसमें तेजी आई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ राज्यों में कोरोना केसों में उछाल आने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी कोरोना केस बढ़ने की आशंका है।

Input: Live Hindustan

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Available'n the App Store"

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD