बेगूसराय जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां पति को जैसे ही देश सेवा का मौका मिला तो उसने अपनी पत्नी को बेघर कर दिया। इसके बाद पीड़िता घर के आगे की सड़क पर धरने पर बैठ गई है। महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का नाम पूनम कुमारी है और वह मंगलवार रात से धरने पर बैठी है।

यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के शिवुटोल गांव की है। महिला के परिजनों का आरोप है कि लड़के के परिजनों ने उनकी बेटी और उनके साथ मारपीट करके उन्हें घर के अंदर घुसने से रोक दिया। इसके बाद दुल्हन अपने सामान के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।

जानकारी के अनुसार, शिवुटोल के रहने वाले रामकुमार यादव के बेटे पिंटू कुमार की 31 मई 2020 को पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र कन्हाई पुर गांव निवासी स्वर्गीय राम उद्देश्य यादव की बेटी पूनम कुमारी से शादी हुई थी। शादी के समय पिंटू ने सेना की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लग गई है।
पिंटू अपने दोस्तों और लड़की के बहनोई के साथ पूनम के घर आया-जाया करता था। इसी दौरान पिंटू को पूनम पसंद आ गई तो परिवारवालों ने दोनों की शादी करवा दी। हालांकि शादी के बाद से ही पूनम कभी ससुराल नहीं आई थी। अब जब पूनम के परिजन उसे ससुराल लेकर पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया।

ससुराल वालों का कहना है कि पिंटू की पूनम से जबरन शादी करवाई गई थी। इसलिए यह शादी मान्य नहीं है। वहीं पूनम का कहना है कि पिंटू की मर्जी से यह शादी हुई थी। अब पिंटू को सेना में नौकरी मिल गई है इसलिए वह उसे घर में रखने को तैयार नहीं है।

स्थानीय लोगों ने लड़के वालों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। घटना की सूचना मिलने पर बछवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लड़के वालों से बात की। हालांकि समस्या का कोई हल नहीं निकला।
Input: Live Hindustan