मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर कथित हमले के बाद बंगाल के साथ देश की सियासत गर्मा गई है. घटना को टीएमसी ने साजिश बताया है, तो कांग्रेस और बीजेपी ने इसे नौटंकी करार दिया है. हालांकि आरजेडी, आप नेताओं ने ममता के हमदर्दी जताई है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर टीएमसी प्रमुख पर कायरतापूर्ण हमले के लिए कड़ी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि बंगाल पुलिस पर अब चुनाव आयोग का नियंत्रण है, जोकि बीजेपी के इशारे पर काम करता है.
Kolkata: Members of Trinamool Chhatra Parishad protest at Institute of Post-Graduate Medical Education and Research after CM Mamata Banerjee suffered an injury in Nandigram pic.twitter.com/KomQlDhv9N
— ANI (@ANI) March 10, 2021
देश जानता है कि जिन लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, वे एक हारी हुई लड़ाई को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. आरजेडी नेता ने ममता बनर्जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार गुंडों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उधर, चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘हमले’ को लेकर रिपोर्ट मांगी है.

कांग्रेस ने बताया पाखंड
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर कथित हमले को पाखंड बताया. उन्होंने कहा, नंदीग्राम में मुश्किलों को देखते हुए ममता बनर्जी ने इस ‘नौटंकी’ की योजना बनाई. ममता न सिर्फ मुख्यमंत्री हैं, बल्कि राज्य की पुलिस मंत्री भी हैं. क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ पुलिस न हो.”

बीजेपी ने बताया ‘नाटक’
बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ममता बनर्जी के चोटिल होने की सूचना मिली है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. घटना पर राजनीति ना हो और चुनाव आयोग इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए. यदि कोई दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.” पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, “क्या ये तालिबान है कि उनके काफिले पर हमला हुआ है? बड़ी संख्या में पुलिस उनके साथ रहती है. उनके पास कौन जा सकता है. 4 आईपीएस अधिकारी उनकी सुरक्षा के प्रभारी हैं और निश्चित रूप से उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए. हमलावर अचानक से गायब नहीं हो जाएंगे. उन्हें पकड़ा जाना चाहिए. ममता बनर्जी नाटक कर रही हैं.”
Input: News18






