बिहार में छठे चरण कि नियोजन प्रक्रिया को पूरा करने में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. इस बात कि जानकारी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है.

दरअसल , आरजेडी विधायक समीर महासेठ ने प्रश्नोत्तर काल में इस प्रश्न को उठाया था कि बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया कब पूरी हो जाएगी और राज्य के अंदर शिक्षा की मौजूदा स्थिति क्या है.जिसके बाद बिहार विधासभा में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है.

वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार सरकार योजना बनाकर काम कर रही है. आपको बता दें कि प्रक्रिया में हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद सरकार ने इस फैसले के खिलाफ अपील करते हुए नियोजन की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए अनुमति मांगी है. राज्य के अंदर लगातार अतिथि शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं.

वहीं कई विद्यालयों को उत्क्रमित किया गया है, जबकि नए विश्वविद्यालयों की भी स्थापना की जा रही है.बता दें कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में नए पुस्तकालय की भी स्थापना की जा रही है.

आपको बता दे कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. बिहार सरकार ने अगले वित्‍तीय वर्ष 2021-22 के बजट सदन में पेश किया. जिसके बाद सरकार जहां इस बजट को सभी वर्गों के लिए समर्पित बता रही है वहीं विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD