उत्तर प्रदेश के नोएडा से बिहार जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की पहल पर गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से सीधी एसी जनरथ बस सेवा बिहार के लिए शुरू की गई है। यह बस कौशांबी से चलकर नोएडा डिपो होते हुए पटना के लिए जाएगी।

साहिबाबाद डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल ने बताया कि कौशांबी से पटना तक का किराया दो हजार 30 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह बस शाम करीब 5:00 बजे कौशांबी से चलेगी इसके बाद नोएडा डिपो पर इसके पहुंचने का समय शाम 5.40 रखा गया है। बस अगले दिन शाम चार बजे पटना पहुंचेगी।

पटना के लिए गाजियाबाद और नोएडा से बस सेवा नहीं थी। लोगों को बस बदल कर पटना जाना पड़ता था। पहले यात्रियों को यहां से गोरखपुर जाना पड़ता था। वापसी में यह बस पटना से सुबह आठ बजे चलेगी और अगले दिन सुबह सात बजे कौशांबी डिपो पहुंचेगी। बस में 42 सीटें हैं।

यह बस लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए पटना जाएगी। कौशांबी बस अड्डे पर मोबाइल नंबर 9711120699 पर बस सेवा के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कौशांबी और साहिबाबाद डिपो की लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज के लिए भी नोएडा होकर बस निकलती है।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD