राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह काे अगले साल मार्च से मई तक प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी चुनाव के लिए प्रस्ताव मांगा है।

आयोग ने डीएम से मुजफ्फरपुर जिले में पंचायत चुनाव कितने चरणों में शांतिपूर्वक संपन्न हाे सकता है, इस बाबत जानकारी मांगी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार अधिकतम 9 चरणों में चुनाव कराना है।

आयोग की तैयारी के अनुसार चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलाें की तैनाती हाेगी। इस बार अनुमंडल मुख्यालय में मतगणना केंद्र बनेंगे। इसके लिए बड़े हाॅल का चयन करने काे कहा गया है। आयोग ने डीएम से पंचायत चुनाव के चरण काे लेकर प्रखंडवार जानकारी देने काे कहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने काेराेना संक्रमण के कारण बदली हुई परिस्थिति के अनुसार तैयारी करने काे कहा है। विस चुनाव की तुलना में पंचायत चुनाव में अधिक बूथ हाेने के कारण मतदान कर्मियों और सुरक्षाबलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसलिए केंद्रीय बलाें की प्रतिनियुक्ति का निर्णय हुआ है। डीएम से जिले में कितने चरणों में मतदान होगा इसकी प्रखंडवार जानकारी दाे सप्ताह में देने काे कहा है।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD