त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में कई दिग्गजों व उनके परिजनों को हार का सामना करना पड़ा। जिप संख्या-35 पर डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई अनिल कुमार उर्फ मंटू को वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार के भाई मनोज कुशवाहा ने पराजित किया। मनोज कुशवाहा को 5,474 तो अनिल कुमार को 3,132 वोट मिले।

चनपटिया जिला परिषद संख्या-32 से डिप्टी सीएम के एक और भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने भाग्य आजमाया था। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद की बहू रंजीता देवी बैकुंठवा पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अफरोज नैयर ने पराजित किया। इधर, बैरिया की जिप संख्या-33 से अमर यादव की पत्नी रेणु देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश मुखिया की पत्नी प्रमिला देवी को हराया।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)







