दिवाली और छठ महापर्व के मौके पर बिहारवासियों की सुविधा के लिए दिल्ली समेत कई जगहों से पटना के लिए उड़ानें शुरू की गई थीं. लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है, जिसके बाद कई फ्लाइट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है. पटना एयरपोर्ट से देर रात उड़ने वाली इंडिगो एयरलाइंस  की सात जोड़ी फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है. बंद होने वाली इन उड़ानों में- दिल्ली की रात 11:55 बजे और 1:30 बजे की फ्लाइट, हैदराबाद की रात 1:40 बजे, मुंबई की रात 10:30 बजे, अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे, बेंगलुरु की रात 11 और 2.05 बजे की फ्लाइट शामिल है.

इन सात उड़ानों के बंद होने के बाद पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट सुबह 7:45 बजे गाे एयर का है. वहीं, आखिरी फ्लाइट इंडिगाे की रात 10:40 बजे है. पटना से दिल्ली के लिए 21, मुंबई के लिए छह, बेंगलुरू के लिए सात, हैदराबाद के लिए चार और अहमदाबाद के लिए दो उड़ानें हैं.

बता दें कि दिवाली और छठ पर होने वाली यात्रियों के भीड़ को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने सात जोड़ी फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू किया था. यह सभी फ्लाइट्स नौ से 16 नवंबर के बीच बंद हो चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में जब कोहरा बढ़ेगा तब और कई जोड़ी उड़ान बंद की जा सकती है. बताया जा रहा है कि एक दिसंबर काे नया फ्लाइट शेड्यूल जारी किया जाएगा.

बता दें कि इंडिगो की इन फ्लाइट्स के बंद होने के बाद पटना एयरपोर्ट से सिर्फ 58 जाेड़ी फ्लाइट चल रही है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

पटना एयरपोर्ट ने जारी किया फ्लाइट शेड्यूल

नए विंटर शेड्यूल में 10 जोड़ी नए विमानों को शामिल किया जाएगा. फिलहाल एक नवंबर से 30 नवंबर तक ही यह शेड्यूल जारी रहेगा. इस नए शेड्यूल में 130 विमानों को रखा गया है. जबकि पहले 110 विमान ही शेड्यूल में शामिल थे. इस बार 20 नए विमानों को शेड्यूल में शामिल किया गया है. नए शेड्यूल में इंडिगो के 32 विमानों को रखा गया है. वहीं, गो एयर के 11 विमान, स्पाइसजेट के 13 विमान एयर इंडिया के सात और विस्तारा के दो विमान नए विंटर शेड्यूल में रखे गए हैं. हालांकि, यह शेड्यूल 30 नवंबर तक ही रखा गया है. 30 नवंबर के बाद विमानों की संख्या घटाई भी जा सकती है.

विंटर सीजन में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, गुवाहाटी, अमृतसर इन तमाम जगहों से उड़ानें हैं. अब तक सबसे अधिक विमानों को इस बार के शेड्यूल में रखा गया है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *