राजधानी के गांधी घाट की तर्ज पर जल्द ही राज्य के दूसरे शहरों में भी नियमित गंगा आरती शुरू होगी। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के निर्देश पर विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले सात अक्टूबर को गोपालगंज के बैकुंठपुर में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। मंत्री के अनुसार, यहां भी नियमित हर शनिवार व रविवार को गंगा आरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद जल्द ही सोनपुर में हरिहर नाथ मंदिर के समीप घाट पर भी गंगा आरती शुरू की जाएगी। नवंबर से इसकी शुरुआत की जा सकती है। इसके बाद बक्सर, भागलपुर समेत अन्य जिलों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। फिलहाल गांधी घाट पर हर शनिवार व रविवार को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है।

गंगा घाटों को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है। आरती में शामिल होने लोगों के लिए घाटों पर सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं, ताकि लोग सपरिवार गंगा आरती का आनंद ले सकें।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏





