पटना में बिहार क्रिकेट लीग का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दिग्गज मेंटॉर का साथ मिला है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद, पूर्व श्रीलंकन क्रिकेटर सनथ जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान, पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह और पूर्व न्यूजीलैंड गेंदबाज डेनी मौरिसन खिलाड़ियों को बेहतर खेलने के टिप्स दे रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने एक वीडियो जारी कर बीसीएल के आयोजकों को शुभकामनाएं दी हैं। बिहार क्रिकेट लीग में शामिल होने आए न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन ने कहा कि पटना काफी बदल गया है। ऊर्जा स्टेडियम की तुलना मॉरिसन ने इंग्लैंड के लॉडर्स और अपने देश के क्राइस्टचर्च से की।

युवा खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी प्रतियोगिता

बिहार क्रिकेट लीग में पटना पाइलट्स टीम के मेंटॉर डैनी मॉरिसन ने कहा कि पटना का ऊर्जा मैदान देखकर इंग्लैड के मशहूर लॉडर्स मैदान की याद आ गई। वाकई ये ग्राउंड बहुत ही बेहतरीन है। इस अवसर पर उन्होंने बिहार क्रिकेट लीग की भी तारीख की। कहा कि युवा खिलाड़यों के लिए बीसीएल मील का पत्थर साबित होगी।

क्रिकेटरों के लिए बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा आइपीएल

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन का मानना है कि इंडियन क्रिकेट लीग (आइपीएल) पूरी दुनिया को बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। आइपीएल में जौहर दिखाकर क्रिकेटर अपने देश की शान बढ़ा रहे हैं। बिहार क्रिकेट लीग में पटना पाइलट्स टीम के मैंटर मॉरिसन ने कहा कि मैं 2008 के शुरुआती संस्करण से ही कमेंटेटर के रूप में आइपीएल से जुड़ा हूं। यह निःसंदेह सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट लीग है, जहां टीमों में जबर्दस्त स्पर्धा दिखती है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी इस लीग ने काफी मजबूत हुई है। आइपीएल की तरह बीसीएल से कई प्रतिभाएं निकलेंगी। दूसरी बार पटना पहुंचे डैनी मॉरिसर ने राजधानी घूमने की भी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बिहार के लजीज व्यंजन के विषय में काफी सुना है, अब जायका लेना चाहता हूं।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD