पटना के गांधी मैदान में देश की पहली मेगा स्क्रीन परियोजना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के भाषण के बाद स्मार्ट सिटी योजना के बारे में बनाए गए वीडियो को भी प्रसारित किया गया. कार्यक्रम देख रहे तमाम लोगों ने योजना को काफी शानदार बताया.

Patna photo gallery Sep.19,2020 - Sanmarg Live

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इस परियोजना को पूरा कराया गया है. गांधी मैदान में अब सरकार की ओर से चलने वाले कार्यक्रम, फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, खेल से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण इस मेगा स्क्रीन पर किया जाएगा. स्मार्ट सिटी की ओेर से शुरू किया गया यह देश में अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट है.

75 फीट लंबी और 42 फीट चौड़ी मेगा स्क्रीन पर फिल्म पटनावासियों को अब देखने को मिल सकेगा. यह इतना बड़ा स्क्रीन है, जिस पर प्रसारित फिल्म को कम से कम 5 हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे.

पटना के गांधी मैदान में लगा देश का सबसे बड़ा स्क्रीन, सीएम नीतीश ने किया  उद्घाटन

पीवीसी सामग्री से बनी फुल एचडी स्क्रीन को 30 फीट की ऊंचाई पर ट्रस के माध्यम से लगाया गया है. डॉल्बी डिजिटल साउंड सिस्टम से लैस इस स्क्रीन पर सूर्यास्त के बाद ही फिल्मों का प्रसारण संभव है. 6.98 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना को पूरा कराया गया है.

गांधी मैदान में गेट नंबर 3 व 4 के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से वीडियो प्रसारण का नियंत्रण किया जाएगा.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD