राजधानी पटना में लॉकडाउन के नाम पर फिर एक बार पुलिस की दबंगई दिखी है. रविवार को पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बाजार समिति मोड़ के पास पुलिस ने एक ऑटो को पलट दिया. इस दौरान ऑटो में सवार महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए. इस दौरान पुलिस ने चालक की भी पिटाई की.

अपने घर बेगमपुर लौट रही महिला प्रभा देवी ने कहा कि वे सभी शादी में शामिल होकर लौट रही थीं. इस दौरान मालसलामी के बाजार समिति मोड़ पहुंचने पर पुलिस ने रोक लिया. इसके बाद चालक की पिटाई करने के बाद डंडा ऑटो पर चलाया. इस दौरान ऑटो तीन बार सड़क पर पलट गया. यह सब देख वहां मौजूद एक मीडियाकर्मी इसे कैमरे में कैद करने और मदद करना चाहा था तो उसके साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया. पुलिसकर्मी कैमरे को बंद कराने की कोशिश करने लगे.

घायल तीन बच्चों और परिवार को इलाज के लिए भेजा

इधर, पिटाई के बाद दर्द से कराहते मासूम बच्चे, महिला और उसके परिवार को देख स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने पुलिस के रवैये का कड़ा विरोध भी किया. पुलिस की यह करतूत देख लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद बवाल होता देख आरोपित पुलिसकर्मी कृष्णा साह फरार हो गया.

इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल तीन मासूम बच्चों और पीड़ित परिवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भोजपुर जिले से भी एक मामला सामने आया था जिसमें पुलिस की दबंगई दिखी थी. पुलिस ने एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था और अभद्र व्यवहार किया था.

Input: abp

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *