राजधानी में लगातार हत्या जैसी घटनाओं को बेखौफ होकर अपराधी अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की रात फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा-दनियावां रोड के धोवपुल के पास अपराधियों ने पिकअप वैन को ओवरटेक कर चालक पिता और उसके पुत्र को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं, पुत्र के पैर में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए फतुहा अस्पताल भेजा. यहां से गंभीर स्थिति को देख उसे पीएमसीएच रेफर किया गया.

इधर, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान खुसरुपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर निवासी 40 वर्षीय उदय कुमार के रूप में की गई है. उसके बेटे का नाम गौतम कुमार है जिसकी उम्र 15 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. पिता-पुत्र मंगलवार की रात को फतुहा के दोष मोहम्मदपुर इलाका स्थित प्लांट से थर्मोकोल की थाली और कटोरी लेकर सासाराम जा रहे थे.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

हत्या के कारणों का पुलिस लगा रही पता

इस मामले में फतुहा थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना लगभग रात्रि दो बजे की है. सुबह लोगों ने इसकी सूचना दी थी. पिकअप वैन में खून गिरा था, जबकि शव वैन से कुछ दूर जमीन पर पड़ा था. कयास लगाया जा रहा है कि वैन को ओवरटेक कर गोली मारी गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रथम दृष्टया में यह लूटपाट तो नहीं दिख रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *