पटना समेत बिहार के कई जिलों में दो मई के बाद मौसम समान्य होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 अप्रैल तक राज्य में ऐसे ही बारिश के हालत बने होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह भी पश्चिमी विक्षोभ है. तो वहीं क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से 17 से 22 किमी प्रती घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. जिसके कारण पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में लो प्रेशल एरिया बना हुआ है. इससे कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश हो रही है.

पश्चिमी विक्षोभ का एक परिक्षेत्र बिहार, यूपी, झारखंड और मध्यप्रदेश के इलाकों में सक्रिय है. इसके साथ ही एक टर्फलाइन भी झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर बनी हुई है. जिसके कारण 72 घंटों के अंदर आधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है. मंगलवार को भी पटना में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD