पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा बिहार में अमन, चैन एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगी.

पटना: सीएम ने उर्स के मौके पर की चादरपोशी, राज्य के अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाज में ऐसा माहौल बनाएं, जिसमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारा हो. उन्होंने कहा कि हम सब एक दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर बिहार और मुल्क की तरक्की में योगदान दें.

इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजउद्दीन कादरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ कराई. चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD