कोरोना के मामले कम होते ही विमानों की संख्या बढ़ने लगी है। विमानन कंपनी अब नई फ्लाइटें भी शुरू कर रहीं हैं। स्पाइस जेट की दो नई फ्लाइट अगले दो दिनों में पटना से शुरू होने वाली है। पटना और कोलकाता बीच एक जोड़ी नई उड़ान सोमवार से शुरू हो रही है जबकि पटना-बागडोगरा के बीच एक जोड़ी फ्लाइट मंगलवार से शुरू होगी।

पटना-कोलकाता की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी जबकि वहीं पटना-बागडोगरा के बीच सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त पटना से दिल्ली होते हुए अजमेर, कांडला और श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने वाली है।

वहीं पटना से बेंगलुरु होते हुए मेंगलुरु के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने वाली है। पटना- कांडला, पटना-अजमेर और पटना-मंगलुरु के बीच कनेक्टिंग फ्लाइट रोजाना है जबकि पटना श्रीनगर के बीच रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन है।
- सेक्टर Arrival Departure
- पटना-कोलकाता दोपहर 3:40 बजे शाम 4:50 बजे
- कोलकाता-पटना रात 7:35 बजे रात 8:50 बजे
- पटना- बागडोगरा दोपहर 3:05 बजे शाम 4:10 बजे
- बागडोगरा-पटना शाम 4:30 बजे शाम 5:55 बजे
Input: live hindustan






