सीतामढ़ी / गौतम दूबे : सीतामढ़ी के एक महिला डॉक्टर निराला सिंह के अपहरण की एफआईआर उसके पति डॉ दीपक कुमार ने रविवार की देर शाम नगर थाना में दर्ज कराई थी । उसके पति द्वारा आवेदन में कहा गया था कि उसकी पत्नी को अपहरण कर ली गई है । जबकि सीतामढ़ी के एसपी ने बताया कि पति पत्नी में आपस में विवाद हुआ उसके बाद महिला डॉ निराला कुमारी सिंह ने अपने घर छोड़ बाहर निकल गई थी और सीतामढ़ी के अमन बिहार होटल में रह रहे थे।

बता दें कि उक्त मामले को लेकर नगर थाना की पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी भी की थी। सोमवार की देर शाम जब इसकी सूचना नगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय को मिली तो अपने दलबल के साथ होटल पहुँचे। सूचना मिलते ही पत्रकारों की टीम भी खबर संकलन करने होटल पहुँची । जब पत्रकारों ने न्यूज कवरेज करने की कोशिश की तो कथित डॉक्टर और डॉक्टर के पति द्वारा पत्रकारों पर हमला किया गया इतना ही नहीं कुछ गुंडे बुलवाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है और कई पत्रकार साथियों के मोबाइल भी फोड़ दिया गया। यहाँ तक की बीच बचाव करने गए नगर थानाध्यक्ष का भी मोबाइल फोड़ दिया गया। डॉक्टर दंपत्ति द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गयी।

उक्त मामले को लेकर प्रेस क्लब , सीतामढ़ी के सचिव आदित्यानंद आर्य ने स्थानीय थाने में डॉक्टर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कार्रवाई हैं। साथ ही एसपी से उचित कार्रवाई की भी माँग की थी। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर डॉ दीपक को जेल भेज दिया हैं।






