गोपालगंज. भाजपा नेता का लुंगी डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में भाजपा नेता (BJP Leader) एक बार बाला के साथ लुंगी पहनकर अश्लील डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. जिस भाजपा नेता का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है उनका नाम राजीव रंजन तिवारी है. वे वर्तमान में विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी के मंडल अध्यक्ष हैं. करीब एक मिनट 17 सेकंड के इस विडियो में भाजपा नेता अश्लील लुंगी डांस करते हुए जमकर थिरक रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग Whatsapp ग्रुप, यूटयूब और फेसबुक पेज पर खूब शेयर कर रहे है.
बताया जा रहा है कि राजीव रंजन तिवारी का यह विडियो एक शादी समारोह का है. जहां वे एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ जमकर थिरक रहे हैं और एक बॉलीवुड गाने पर अश्लील डांस कर रहे हैं. हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो बहुत पुराना है.
जानकारी के मुताबिक विजयीपुर के बभनौली गांव में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था. इसी शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था. यह शादी समारोह बीते 24 नवम्बर 2020 को आयोजित थी. यहां बार बालाओ के डांस का आयोजना चल रहा था. इस डांस को देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और लुंगी पहनकर डांस करने लगे. भाजपा नेता के डांस करने का यह वीडियो किसी ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

बताया जाता है विजयीपुर के छितौनी के बभनौली निवासी अशोक तिवारी के यहां शादी समारोह था. यहां उनके बेटे रविन्द्र तिवारी का शादी था. इसी शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जिसमें राजीव रंजन तिवारी भी शरीक हुए थे. हालांकि इस मामले में जब भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो कई साल पुराना है. जब वे अपने भाई के शादी समारोह में डांस कर रहे थे.
Source : News18




