आइबी की सूचना पर बिहार एटीएस ने रविवार को राजधानी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताने वाली पाकिस्‍तानी महिला को खुफिया जानकारी देने के आरोप में पटना के दानापुर इलाके से सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान पर आरोप है कि वह फील्‍ड इन्फार्मेशन पड़ोसी देश की एक महिला को फोन पर देता था। उस पर कुछ गोपनीय दस्तावेज साझा करने के भी आरोप लगे हैं। हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपित बिहार के नालंदा निवासी गणेश कुमार मुकेश है। उसकी अभी पुणे में पोस्टिंग है। जवान से खगौल थाने में आइबी, सेना के अधिकारी और एटीएस पूछताछ कर रही है।

बिहार एटीएस की गिरफ्त में सेना का जवान गणेश कुमार मुकेश। साभारः फेसबुक।

नालंदा जिले के अस्थावां गांव निवासी गणेश कुमार मुकेश सेना में मेडिकल कोर का जवान है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में है। जवान पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में रह रही एक महिला को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। महिला की जवान से फोन पर बात होती थी। आरोप यह भी है कि वह गोपनीय दस्तावेज भी पाकिस्तानी महिला से साझा करता था। आइबी की रिपोर्ट पर छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम जवान के पीछे लगी थी। पुष्टि होने पर रविवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। उसपर गुप्त जानकारी साझा करने का आरोप है।

दो साल पहले हुई थी महिला से दोस्ती

गिरफ्तार किए गए सेना के जवान पटना के खगौल थाने में लंबी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो उसने पाकिस्तानी महिला के साथ कई अहम जानकारी साझा करने की बात को स्वीकार किया है। बताया जाता है कि महिला से दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। तब वह राजस्थान के जोधपुर में था। पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। बता दें कि मामले की जानकारी आइबी ने बिहार एटीएस को दी थी। गुप्त सूचना मिलने पर रविवार की दोपहर एटीएस ने दानापुर इलाके से जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित को खगौल थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *