पिता राधाकांत बाजपेयी की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी गौनाहा के बेलवा बहुअरी स्थित घर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने पिता की तबियत देखी। इधर, उनके पहुंचने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। दर्जनों लोग उन्हें देखने की चाहत में गांव में पहुंचे। बारिश होने के बावजूद वे मनोज बाजपेयी की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखे। उन्हें देखकर लोग गदगद हो गये।

मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिलहाल मैं फैमिली मैन सीजन-2 की शूटिंग में व्यस्त हूं। पिता की तबियत खराब होने की सूचना मिली तो उन्हें देखने चला आया। जल्द ही यहां से मुंबई लौट जाउंगा। फिल्में तो होती रहेंगी, लेकिन पिता के साथ समय बिताना सबसे बड़ी दौलत है। मेरे साथ पत्नी अभिनेत्री शबाना रेजा बाजपेयी (नेहा) भी आयी हुयी हैं।

घर पहुंचने के बाद उन्होंने हड़बोड़ा नदी के किनारे, गन्ने के खेत और आम के बगीचे में खूब मस्ती की। यहां उन्होंने पेड़ के पके हुए आम खुद तोड़े और खाए भी। दोस्तों और परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ यादें ताजा कीं। इस दौरान वे गांव की सड़कों पर भी निकले। लोग उन्हें देखकर ठिठक जा रहे थे। हालांकि लोगों की भीड़ देखकर वे तुरंत घर लौट गये।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *