पटना सिटी : भीषण जाम को देखते हुए महात्मा गांधी सेतु की दोनों लेन पर सोमवार को वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया। रविवार की रात सेतु पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण पूर्वी लेन को बंद करने की तय योजना में बदलाव किया गया। शाम से सुबह तक सेतु पर वाहनों का दबाव बना रहा। अब कहा जा रहा है कि गायघाट में पीपा पुल चालू होने के बाद ही सेतु की एक लेन बंद की जाएगी। दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सेतु पर मौजूदा यातायात व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। गंगा में बढ़े जलस्तर को देखते हुए नवंबर से पहले गायघाट स्थित पीपा पुल को चालू किया जाना संभव नहीं है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पूर्वी लेन का निर्माण कार्य शुरू होने में गंगा का बढ़ा जलस्तर रुकावट बन सकता है।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD