नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए हैं और लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट (ventilator support) पर ही हैं. आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले 17 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद लगातार गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं.
Former President Pranab Mukherjee (in file pic) is under intensive care and is being treated for lung infection and renal dysfunction. He continues to be in deep coma and on ventilator support. He is haemodynamically stable: Army Hospital (R&R), Delhi Cantonment pic.twitter.com/oGpK0OAn9A
— ANI (@ANI) August 28, 2020
आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम ने बताया कि प्रणब मुखर्जी के गुर्दे की स्थिति भी मंगलवार से ठीक नहीं है. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है. इसका मतलब ये है कि प्रणब मुखर्जी का दिल ठीक से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार भी सामान्य है.

बता दें कि पिछले हफ्ते प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई. स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त की दोपहर एक सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है.





