जदयू नेता व हरसिद्धि‍ के पूर्व विधायक महेश्‍वर सिंह ने लालटेन थाम  ली है। शनिवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में उन्‍होंने राजद की सदस्‍यता ली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। इस अवसर पर तेजस्‍वी ने कहा कि महेश्‍वर सिंह अनुभवी नेता हैं। राजद में उनके आने से दल को मजबूती मिलेगी।

तेजस्‍वी ने सरकार पर साधा निशाना 

इस अवसर पर एक बार फिर तेजस्‍वी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होने कहा कि बिहार में अफसरशाही बेलगाम हो गई है। शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था चौपट है। इस दौरान तेजस्‍वी ने कहा कि वे पहले से कहते हैं कि बिना टैक्‍स दिए किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होती। जब से नीतीश सीएम बने हैं तब से बिहार में यही धंधा चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि गंगा में नहाने से पाप नहीं धुलता लेकिन भाजपा के साथ जाने से सभी पाप धुल जाते हैं।

maths-point-by-neetesh-sir

जमीर बेचकर नहीं कर सकते राजनीति 

मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक महेश्‍वर सिंह ने कहा कि जमीर बेचकर राजनीति नहीं कर सकते। जहां, मान-सम्‍मान और मर्यादा हो वहीं आदमी जाता है। जिससे मन मिलता है उसी से नजदीकी होती है। बिहार में जो हालात हैं वह अत्‍यंत दयनीय है। अफसरशाही, भ्रष्‍टाचार से आम अवाम त्रस्‍त है। युवाओं को रोजगार नहीं, किसान फटेहाल हैं। जेपी के नेतृत्‍व में हमने सत्‍ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ी। आज फिर वही स्थिति है। उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी निश्चित रूप से सीएम बनेंगे। उनके नेतृत्‍व में नया बिहार बनाएंगे।

vaishali-institue

बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक महेश्‍वर सिंह व मंजित सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद आनन-फानन में बिहार सरकार की मंत्री समेत कई नेताओं के मान-मनौव्‍वल के बाद मंजित सिंह मान गए थे। लेकिन महेश्‍वर सिंह ने राजद ज्‍वाइन कर ही लिया।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *