पटना: बिहार में महापर्व छठ व्रत के आयोजन के लिए प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, डीएम कुमार रवि, पूजा समिति वार्ड काउंसलर के साथ बैठक किया. कोविड संक्रमण को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने पर जिला प्रशासन ने बल दिया. सार्वजनिक स्थलों पर सजगता बनाए रखने का जिला प्रशासन ने व्रतियों से अनुरोध किया.

प्रशासन ने अपने घर पर ही छठ व्रतियों को पूजा करने का व्रतियों से अपील किया है. छठ घाटों पर भीड़-भाड़ नहीं लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की. साथ ही बुजुर्ग व्यक्तियों और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए घर पर ही रहने की अपील की.

प्रशासन ने छठ को लेकर की व्रतियों से अपील, घाट नहीं घर पर ही रहकर करें पूजा

कोविड काल में पूजा की आस्था के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखे जाने की अपील की है. घर पर पूजा का आयोजन करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है.

इसके अलावा नगर निगम को सफाई के साथ जिंगल के माध्यम से वार्डवार प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. छठ व्रत को घर पर आयोजन करने के लिए मीडिया को प्रचारित करने का सुझाव भी दिया.

साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर द्वारा भी प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया. वार्ड काउंसलर को वार्डवार डोर टू डोर लोगों को जागरूक करने पर भी विचार-विमर्श किया गया है.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD