बिहार के मोतिहारी के रामगढ़वा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की एक मां ने पहले अपने आशिक को प्यार से मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। फिर दोनों ने साथ में बिरयानी खाई और उसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे गलत नीयत से देखता और छेड़खानी करता था।

हालांकि आस पड़ोस के लोग इस पूरे मामले को लेकर हैरान हैं। लोगों को पहले इसकी जानकारी नहीं थी। स्थानीय पुलिस ने मटन बिरयानी खाने के लिए पहुंचे युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला ने रामगढ़वा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चों का पिता गांव की अपनी कथित प्रेमिका के घर मटन बिरयानी खिलाने के लिए पहुंचा था।

इससे पूर्व महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि दो दिन पूर्व रात को आरोपी उसे अकेला देखकर गलत नीयत से घर में घुसा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने आरोपी को फोन करके मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। जहां दोनों ने साथ में बिरयानी खाई। बिरयानी खिलाने के बाद महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD