गोली मार कर मौत के घाट उतारे गए बोचहां के आदर्श आदम छपरा निवासी लालू राय के परिजनों काे बुधवार को पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 25 हजार की आर्थिक मदद दी। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि रूपेश हत्याकांड के खुलासे में पटना पुलिस की थ्योरी ने साउथ की थर्ड क्लास फिल्म को भी मात दे दी।

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी मछली को बचाने के लिए पटना पुलिस ने पूरा खेल खेला है। मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही हत्या पर चिंता जताई। कहा- गरीब परिवार के लालू की हत्या कर दी गई।

Source : Dainik Bhaskar



