बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर है. खबर बक्सर सीट को लेकर है,NDA में यह सीट बीजेपी के कोटे में ही रहेगा और पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय यहां से उम्मीदवार होंगे।

CM Nitish Kumar by his side, ex-Bihar DGP Gupteshwar Pandey joins JD(U)  before polls | India News,The Indian Express

बीजेपी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो बक्सर सीट को लेकर फंसा पेंच क्लियर हो गया है। बीजेपी किसी भी कीमत पर इस सीट को जेडीयू के लिए छोड़ने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद जेडीयू बैकफुट पर आ गई है और बक्सर सीट से अपना दावा छोड़ दिया है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस सीट पर गुप्तेश्वर पांडेय तो उम्मीदवार होंगे लेकिन जेडीयू के सिंबल पर नहीं बल्कि बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को बजाप्ता जेडीयू की तरफ से यह बता भी दिया गया है। इसके बाद गुप्तेश्वर पांडेय बिहार बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात भी कर चुके हैं। अधिक संभावना है कि आज या फिर मंगलवार को वे बीजेपी में शामिल होकर भाजपा के सिंबल पर बक्सर सीट से नामांकन दाखिल करें।

Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey to join JDU today - India News

बता दें कि बक्सर सीट पर भाजपा की तरफ से अमरेंद्र पांडेय के लिए जबरदस्त लॉबिंग हो रही थी लेकिन गुप्तेश्वर पांडेय की वजह से पेंच फंस गया और भाजपा अब पूर्व डीजीपी पर ही दांव लगाएगी। बता दें कि डीजीपी के पद से VRS लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हुए थे। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई थी।

Former Bihar top cop Gupteshwar Pandey set to join Nitish Kumar's JDU today

गौरतलब है कि रियायरमेंट से कुछ महीने पहले गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस लिया था. उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो अब राजनीति पारी शुरू करेंगे। गुप्तेश्वर पांडेय ने इस कयास को सही ठहराते हुए जदयू ज्वाइन भी किया. नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू में शामिल भी हुए। गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर यह लगातार खबर आ रही थी कि वो बक्सर के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD