भारी बारिश और नदियों में आई बाढ़ की वजह से जमालपुर-भागलपुर और भागलपुर-साहेबगंज के बीच ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ा है। लगातार हर दिन कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है तो कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन पर चलाया जा रहा है। नदियों के बढ़े जलस्तर से मालदा रेल डिवीजन का यह रूट पूरी तरह से डिस्टर्ब हो गया है। बाढ़ का पानी रेल पुलों के गार्टर को छूकर बह रही है। ऐसे में परेशानी इस रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले पैसेंजर्स के साथ बढ़ गई है।
मंगलवार की शाम पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत आज रात को राजेंद्र नगर से बांका के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। इसी तरह 18 अगस्त को बांका से राजेंद्र नगर के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी कैंसिल रहेगी। 17 और 18 अगस्त को मिलाकर कुल 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बंद किया गया। इसमें एक पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। वहीं, 15 स्पेशल ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाई जाएगी।
इन स्पेशल ट्रेनों को किया गया कैंसिल
1. 17.08.2021 को राजेंद्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली 03242 राजेंद्रनगर टर्मिनल-बांका स्पेशल।
2. 18.08.2021 को बांका से प्रस्थान करने वाली 03241 बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल ।
3. 17.08.2021 एवं 18.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल।
4. 17.08.2021 एवं 18.08.2021 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली 03420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल।
5. 17.08.2021 को किउल से प्रस्थान करने वाली 03410 किउल-मालदा टाउन स्पेशल।
6. 18.08.2021 को मालदा टाउन से प्रस्थान करने वाली 03409 मालदा टाउन-किउल स्पेशल।
7. 17.08.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल।
8. 18.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल।
9. 18.08.2021 को दानापुर से प्रस्थान करने वाली 03236 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल।
10. 18.08.2021 को साहिबगंज से प्रस्थान करने वाली 03235 साहिबगंज-दानापुर स्पेशल।
कैंसिल की गई पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
1. 18.08.2021 को जमालपुर से प्रस्थान करने वाली 03487 जमालपुर-किउल पैसेंजर स्पेशल।
2. 18.08.2021 को किउल से प्रस्थान करने वाली 03488 किउल-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल।
बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
1. 17.08.2021 को गया से प्रस्थान करने वाली 05619 गया-कामाख्या स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी।
2. 18.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया दुमका-रामपुर हाट-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी।
3. 17.08.2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 02336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते चलेगी।
4. 18.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 02367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-झाझा-किऊल के रास्ते चलेगी।
5. 17.08.2021 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 02368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते चलेगी।
6. 17.08.2021 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 03023 हावड़ा-गया स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया खाना जं.-आसनसोल-झाझा-किऊल के रास्ते चलेगी।
7. 17.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03404 भागलपुर-रांची स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया दुमका-रामपुर हाट-साइंथिया जं.-आसनसोल-प्रधानखंटा के रास्ते चलेगी।
8. 17.08.2021 को रांची से प्रस्थान करने वाली 03403 रांची-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया प्रधानखंटा-आसनसोल-साइंथिया जं.-रामपुर हाट-दुमका के रास्ते चलेगी।
9. 16.08.2021 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 03414 दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी।
10. 17.08.2021 को मालदा टाउन से प्रस्थान करने वाली 03483 मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
11. 18.08.2021 को मालदा टाउन से प्रस्थान करने वाली 03415 मालदा टाउन-पटना स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
12. 17.08.2021 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी।
13. 17.08.2021 को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली 05648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी ।
14. 17.08.2021 को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 05955 कामाख्या-दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
15. 17.08.2021 को सूरत से प्रस्थान करने वाली 09147 सूरत-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते चलेगी।
शॉट टर्मिनेशन पर चलेगी इंटरिसटी
1. 17.08.2021 को दानापुर से प्रस्थान करने वाली 03402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन जमालपुर में किया जाएगा।
2. 18.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन भागलपुर के बदले जमालपुर से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
Source : Dainik Bhaskar






