कब सोशल मीडिया के जरिए किसी की किस्मत चमक जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही रातों रात एक वीडियो के जरिए इंटरनेट पर छाने वाले चंदन कुमार गुप्ता के साथ हुआ. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के छपरा के रहने वाले चंदन कुमार गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चंदन सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘कौन है वो’ गा रहे है. उनकी अद्भुत आवाज का जादू देख लोग वीडियो को बार बार शेयर भी कर रहे हैं. इस वजह से चंदन इंटरनेट के चर्चित शख्स बन गए हैं. उनके गाने को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

चंदन कुमार गुप्ता का गाना गाते हुए ये वीडियो उनके दोस्त ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. देखते ही देखते इसे देखने वालों की तादाद 1 करोड़ 20 लाख के पार जा चुकी है. चंदन की आवाज कैलाश खेर से काफी मिलती जुलती है जिसकी वजह से सोशल मीडिया में लोग इन्हें जूनियर कैलाश खेर कह कर बुला रहे हैं.
https://www.facebook.com/hemu.gameti.3/videos/1085070535209619
मकेर थाना क्षेत्र के नंदन केतु का गांव में रहने वाले चंदन 8 भाषाओं में गाना गा सकते हैं. कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहे चंदन गुप्ता का ये वीडियो धूम मचा रहा है. उनका सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है. मीडिया यूज़र्स उनकी आवाज की तारीफ लगातार कर रहे है.
वीडियो में चंदन को बगीचे में बैठे हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कोई शख्स उनसे गाना गाने को कहता है. चंदन अपने मोबाइल फोन में धुन बजाकर बाहुबली का गाना गाना शुरू कर देते हैं. वहीं. चंदन की ख्वाहिश है कि वो बॉलीवुड में जा कर गाना गाएं.
वीडियो को सोशल मीडिया यूजर हेमू गमेती भील ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसका कैप्शन दिया है ‘निशब्द मंत्रमुग्ध सुर’. जिसके बाद इस वीडियो पर अब तक हज़ारों कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं. वहीं, ट्विटर पर एक यूजर ने उनके वीडियो देखने की लोगों से अपील की.
Input : Prabhat Khabar









