बिहार के चर्चित बाहुबली और सीवान लोकसभा सीट से सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन (Shahabuddin) की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से निधन की खबर पर अभी सस्पेंस बरकरार है. एक ओर जहां तिहाड़ जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन की मौत की खबरों को अफवाह बताया है. इतना ही नहीं बिहार राजद के महासचिव निराला यादव ने भी बाहुबली शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली से हमारी पार्टी को सूचना मिल गई है.
CORRECTION | Tweet deleted as awaiting official confirmation. Conflicting information was provided to us from family members and RJD spokesperson confirming his passing away. Error regretted. pic.twitter.com/WMcnUD2Oou
— ANI (@ANI) May 1, 2021
हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे शहाबुद्दीन को पिछले महीने 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था. कोरोना संक्रमण के बाद उनकी हालत गंभीर है. शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं. तिहाड़ जेल जाने से पहले वे बिहार के भागलपुर और सीवान की जेल में भी लंबे समय तक सजा काट चुके हैं. साल 2018 में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए, लेकिन जमानत रद्द होने के कारण उन्हें वापस जेल जाना पड़ा. 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राजद सांसद को सीवान से तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया था.

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद और लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने के बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया था कि उनकी हालत अभी स्थिर है. कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं. गौरतलब है कि देशभर में कोरोना टीकाकरण शुरू होने के बाद तिहाड़ जेल में भी कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है. इस बीच लगातार बढ़ते संक्रमण की जद में कैदी भी आ रहे हैं.
नोट – इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ
Input: News18






