जाड़े के समय में बिजली का क्या मेंटेनेंस हुआ, इस बार गर्मी के समय में साफ पता चल रहा है। सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं होने से रात-दिन में कभी किसी समय बिजली जा सकती है। वहीं, सरकार का आदेश है कि कोविड से अभी बिजली का मेंटेनेंस नहीं होगा बेला-रोहुआ फीडर की बात करें तो गुरुवार की रात तीन बजे से ही उक्त फीडर में खराबी आ गई। सुबह आठ बजे तक जब इलाके के लोगों को पानी को लेकर परेशानी होने लगी तब पता चला कि 11 केवीए में कहीं फॉल्ट है।

.

वह फीडर कई लीची बागीचे से गुजर रहा है। इससे कहां पेड़ की डालियां सटीं या क्या हुआ किसी को पता नहीं। सुबह करीब नौ बजे ठीक होने के बाद आधा दर्जन से अधिक बार बिजली कटती रही। इसके अलावा शहर के माड़ीपुर आदि इलाकों में भी बिजली की आंख-मिचौनी से शहरवासी परेशान रहे। लोग मेंटेनेंस के नाम पर सवाल उठा रहे हैं। रोहुआ रोड के अजय कुमार ने विभाग से इसकी जांच कराकर घोटेलेबाजों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कहीं कोई पेड़ की डालियों से 11 केवीए तार को फ्री नहीं किया गया। इससे हवा चलने पर पेड़ की डालियां सटने से तार टूटने, फेज उड़ने की घटनाएं हो रही हैं और घंटों बिजली गुल रहती है। इसकी शिकायत विद्युत अधीक्षण अभियंता से भी की गई है।

कवि व गीतकार के निधन पर शोक

बज्जिका के ख्याति प्राप्त कवि व गीतकार ब्रजनंदन वर्मा के निधन पर साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। नूतन साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि ब्रजनंदन वर्मा के निधन से बज्जिका साहित्य ने एक धरोहर खो दिया है। उन्होंने बज्जिका में कई किताबें भी लिखी व पत्रिकाओं का संपादन भी किया। शोक जताने वालों में सीनेटर मनोज वत्स, हर्षवर्धन ठाकुर, स्वराज लाल ठाकुर, राकेश कुमार राय, ब्रजेंद्र कुमार यादव, मनोज मिश्रा, नंदकिशोर ठाकुर शामिल हैं।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD