बिहार में लोगों को पछुआ हवा के कारण बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिलती दिखी. मौसम विभाग पटना ने बताया कि प्रदेश का मौसम शुष्क बना है. अगले अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9 से 10 और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

6.2 डिग्री के साथ ठंडा स्थान रहा गया

बुधवार की बात करें तो पटना में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार को 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने की संभावना है. बुधवार को आठ सौ मीटर की दृश्यता गया और पूर्णिया में दर्ज की गई.

आज कैसा रहेगा तापमान?

पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. भागलपुर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

गया की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मुजफ्फरपुर में अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री तक जाने का अनुमान है. वहीं, पूर्णिया में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *