लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। इसमें उन्‍होंने किसी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन जिस तरह से उन्‍होंने लिखा उनका इशारा स्‍पष्‍ट है। हाल के समय में साधु मामा (पूर्व सांसद साधु यादव) की नाराजगी से जोड़कर भी इसे देखा जा रहा है। तेजप्रताप ने अपने अंदाज में लिखा है, रुकऽअ, हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार…। बुढ़ बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औकात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो जरूरत नईखे।

मामा ने तेजस्‍वी को सुनाई थी खूब खरीखोटी

मालूम हो कि तेजस्‍वी यादव की नौ दिसंबर को हुई शादी के बाद से ही खास लोगों में नाराजगी दिख रही है। लालू प्रसाद के साले साधु यादव ने तो इसको लेकर काफी आपत्ति जताई थी। लालू परिवार को उन्‍होंने जमकर खरीखोटी सुना दी थी। साधु यादव ने कहा था कि यादव समाज में लड़कियों की कमी थी क्‍या जो तेजस्‍वी ने इसाई लड़की से शादी कर ली। अब वे किस हक से यादवों का वोट मांगेंगे। वे तो क्रिश्चियन हो गए हैं। साधु ने यह भी कह दिया कि लालू प्रसाद दूसरों को भकचोन्‍हर कहते हैं लेकिन असली भकचोन्‍हर तो उनका बेटा है। साधु यादव ने लालू प्रसाद की बेटियों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थी। कहा कि सबकी पोल खोलकर रख देंगे। राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह की तुलना उन्‍होंने सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह से कर दी थी।

बिना नाम लिए ट्वीट से मचा घमासान

ऐसे में माना जा रहा रहा है भले नाम नहीं लिया हो लेकिन तेजप्रताप का ट्वीट अपने मामा के लिए ही है। इसमें उन्‍होंने ललकारते हुए लिखा है कि रुकिए हमार बिहार आकर आपका गर्दा उड़ाते हैं। बूढ़े बुजुर्ग हो गए हैं इसलिए औकात में र‍हना सीखिए। पायजामा से बाहर आने की जरूरत नहीं है।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *