जमुई के एक साधारण परिवार से आने वाली अनुष्का प्रियदर्शिनी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित (नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) एनसीएचएमसीटी जेईई परीक्षा में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसी सप्ताह घोषित परीक्षा परिणाम में अनुष्का प्रियदर्शिनी को कुल 800 अंको में 765 अंक मिला है. बता दें कि एनसीएचएमसीटी जेईई परीक्षा में अव्वल करने वाले छात्र छात्राओं को सेंट्रल गवर्नमेंट की इंडियन होटल मैनेजमेंट कॉलेज में बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में दाखिला मिलता है.

अनुष्का प्रियदर्शिनी का जन्म वर्ष 2005 में हुआ है. 16 साल की जमुई की अनुष्का प्रियदर्शिनी शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले की रहने वाली है. इसकी पढ़ाई दसवीं तक जमुई में ही हुई. 12वीं की परीक्षा अनुष्का ने इसी साल रांची के टोरंटो कान्वेंट स्कूल से 92 फीसदी अंक हासिल की थी. अनुष्का प्रियदर्शिनी के पिता रविंद्र किशोर सहाय जमुई में इनकम टैक्स के एडवोकेट हैं. वहीं, मां शाश्वती सहाय शिक्षिका हैं.

biology-by-tarun-sir

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान पाने के बाद अनुष्का प्रियदर्शिनी के माता- पिता अपनी बेटी पर गर्व कर रहे हैं. अनुष्का की बड़ी बहन अनन्या भी क्लेट परीक्षा पास कर मुंबई से लॉ कर रही हैं. अपनी इस सफलता पर अनुष्का इसका श्रेय अपनी बड़ी बहन अनन्या को दे रही हैं.

अनुष्का की मां शाश्वती सहाय अपनी बेटी की सफलता के बारे में बताते हुए कहती हैं कि उनकी सिर्फ दो बेटी है, जिसमें बड़ी बेटी कानून की पढ़ाई कर रही है. छोटी बेटी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में देश मे प्रथम स्थान पाकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है. ये हमारे लिए गौरव की बात है. अनुष्का प्रियदर्शनी की सफलता पर जिले भर के लोग उसे और उसके माता-पिता को बधाइयां दे रहे हैं.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *