बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मामले की मुख्य आरोपित रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के बाद बुधवार को दिया। कोर्ट के इस आदेश का बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए डीजीपी ने कहा है कि अन्याय के खिलाफ यह फैसला न्याय की उम्मीद जगाता है। बिहार पुलिस के मुखिया के तौर पर वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। रिया चक्रवर्ती द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है। उधर, इस मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने कहा है कि वे कोर्ट के आदेश को देखने के बाद वे आगे कर कार्रवाई के संबंध में विचार करेंगे।
#WATCH "Bihar ke mukhyamantri pe comment karne ki aukaat Rhea Chakraborty ki nahi hai," says Bihar DGP when asked about the actor's comments on CM Nitish Kumar. #SushantSinghRajput pic.twitter.com/qDPKkHINhE
— ANI (@ANI) August 19, 2020
फैसला बता रहा, बिहार पुलिस में गलत नहीं किया
डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस में सुशांत मामले की जांच को लेकर जो पहल की थी, उसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला यह बता रहा है कि बिहार पुलिस ने कुछ भी गलत नहीं किया। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस प्रिया चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह की टिप्पणी की वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। डीजीपी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती की औकात मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की नहीं है।

सुशांत के परिजनों को मिलेगा न्याय, जगी उम्मीद
डीजीपी ने कहा कि बिहार सरकार की कार्यशैली को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सुशांत के परिजनों को न्याय मिल पाएगा, इस बात की उम्मीद जगी है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार ही नहीं यह देश के उन लोगों की जीत है जो न्याय चाहते हैं।
Input : Dainik Jagran





