राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं. मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया है. कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत किया. संघ प्रमुख पटना में कुछ घंटे ही रहेंगे और इसके बाद झारखंड के लिए रवाना हो जायेंगे.

झारखंड में मोहन भागवत का तीन दिन का प्रवास होगा. धनबाद में तीन दिनों के प्रवास के दौरान संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा संघ कार्यकारिणी, क्षेत्र कार्यकारिणी और विविध संगठन की बैठक भी करेंगे.

बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. भाजपा में भी संगठनात्मक उलटफेर का दौर जारी है. भाजपा के संगठन महामंत्री के रूप में भीखू भाई दलसानिया की ताजपोशी हुई है. मोहन भागवत के दौरे को बिहार की बदली राजनीतिक परिस्थितियों के चलते काफी अहम माना जा रहा है. बिहार में संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद संघ प्रमुख प्रबुद्ध जनों को संबोधित भी करेंगे.

भाजपा से जुड़े लोग भी संघ प्रमुख से मुलाकात करेंगे. संभव है कि नए संगठन महामंत्री से भी संघ प्रमुख की मुलाकात होगी. इस दौरान पार्टी और संगठन को लेकर भी चर्चा हो सकती है. भाजपा और संघ से जुड़े लोग पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में जीत कर आएं इसे लेकर भी मंथन होने की संभावना है.
Source: Live Cities
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏



